संदेश

धर्म क्या है ?

  धर्म क्या है ?  =============    धर्म वह है जो मनुष्य मात्र का कल्याण करने में समर्थ हो,किसी व्यक्ति या वर्ग विषेश का नहीं।        धर्म वह है जो जीवन के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे।बौद्धिक,आत्मिक,शारीरिक,सामाजिक,राष्ट्रीय उन्नति के लिए प्रेरणा दे;जिसमें समानता,एकता,परस्पर प्रेम,सौहार्द,सद्भावना,समदृष्टि उत्पन्न करने की क्षमता हो;जो कर्तव्य पालन के प्रति सचेत करे।ऐसे धर्म को धारण करके मनुष्य का इहलोक भी सुधर सकता है और परलोक भी।       धर्म के प्रति यह दार्शनिक दृष्टिकोण कितना उदात्त व विशाल है।       यतोअभ्युदयनि: श्रेयसस्सिद्धि स धर्म: ।     जिससे लौकिक और पारलौकिक उन्नति हो,वही धर्म है।       पारलौकिक उन्नति से अभिप्राय आत्मिक और पारमार्थिक उन्नति है,अर्थात् केवल भौतिक उन्नति ही जीवन के लिए आवश्यक नहीं है अपितु आत्मिक उन्नति की आवश्यकता उससे भी कहीं अधिक है।         भौतिक उन्नति शरीर के लिए है और आत्मिक उन्नति आत्मा के लिए है।दोनों प्रकार की उन्नति ही मनुष्य के ...

लक्ष्मण रेखा....

 लक्ष्मण रेखा.... लक्ष्मण रेखा आप सभी जानते हैं पर इसका असली नाम शायद नहीं पता होगा । लक्ष्मण रेखा का नाम (सोमतिती विद्या है)  यह भारत की प्राचीन विद्याओ में से जिसका अंतिम प्रयोग महाभारत युद्ध में हुआ था  चलिए जानते हैं अपने प्राचीन भारतीय विद्या को सोमतिती विद्या लक्ष्मण रेखा.. महर्षि श्रृंगी कहते हैं कि एक वेदमन्त्र है--सोमंब्रही वृत्तं रत: स्वाहा वेतु सम्भव ब्रहे वाचम प्रवाणम अग्नं ब्रहे रेत: अवस्ति,, यह वेदमंत्र कोड है उस सोमना कृतिक यंत्र का,, पृथ्वी और बृहस्पति के मध्य कहीं अंतरिक्ष में वह केंद्र है जहां यंत्र को स्थित किया जाता है,, वह यंत्र जल,वायु और अग्नि के परमाणुओं को अपने अंदर सोखता है,, कोड को उल्टा कर देने पर एक खास प्रकार से अग्नि और विद्युत के परमाणुओं को वापस बाहर की तरफ धकेलता है,, जब महर्षि भारद्वाज ऋषिमुनियों के साथ भृमण करते हुए वशिष्ठ आश्रम पहुंचे तो उन्होंने महर्षि वशिष्ठ से पूछा--राजकुमारों की शिक्षा दीक्षा कहाँ तक पहुंची है??महर्षि वशिष्ठ ने कहा कि यह जो ब्रह्मचारी राम है-इसने आग्नेयास्त्र वरुणास्त्र ब्रह्मास्त्र का संधान करना सीख लिया है,, ...

आजादी का सच

 गीत -आजादी का सच ( तर्ज: अपनी आजादी को हम हरगिज़ भुला सकते नहीं )  आर्यों की कुर्बानी को हम , हरगिज़ भुला सकते नहीं । आजादी का सच कहेंगे, सच छुपा सकते नहीं।। सच छुपा सकते नहीं।। १. बाद सन सत्तावन के जब, भारत में उदासी छाई थी फिरंगियों की कूटनीति से, हमने मुंह की खाई थी तब दयानंद स्वामी ने गौरव जगाया देश का हुंकार स्वदेशी स्वराज की सबसे पहले लगाई थी। ये अटल वो सत्य है,जिसको झुठा सकते नहीं।। आजादी का सच कहेंगे ---- २. आजादी के आंदोलन का जब, सच बताया जाएगा  सबसे ज्यादा आर्य थे, जेलों में जिक्र आएगा करते रहे संध्या उपदेश,सहकर के कष्ट जेल में ये कटु वो सत्य है जिसे,जेलर ना भूल पाएगा।  नेहरू मोहानी रिपोर्ट, हम भुला सकते नही।। आजादी का सच ------ ३. परमानन्द महावीर पहुंचे काला पानी में होतीलाल पृथ्वी सिंह सड़ गए काला पानी में  जोते गये कोल्हू में जयदेव और नंद गोपाल, सेलुलर में आहुति दी,रामरखा बाली ने  हैं अमिट ये नाम, हम ये नाम मिटा सकते नहीं।। आजादी का सच--------- ४. बिस्मिल रोशन चढ गये, फांसी भरी जवानी में कोई कसर छोड़ी नहीं, गोरों ने मनमानी में  लाजपत ने ख...

मिलता है सच्चा सुख, भगवान् तुम्हारे चरणों में।

चित्र
 मिलता है सच्चा सुख, भगवान् तुम्हारे चरणों में।  यह विनती है पल-पल छिन-छिन, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।1।। मिलता है सच्चा सुख भगवान् .................. चाहे वैरी कुल संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने।  चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।2।। मिलता है सच्चा सुख भगवान् ............... चाहे कष्टों ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अंधेरा हो। पर चित्त न डगमगा मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।3।। मिलता है सच्चा सुख भगवान्................. मेरी जिह्वा पर तेरा नाम रहे, तेरी याद सुबह और शाम रहे।  बस काम यह आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।4।। मिलता है सच्चा सुख भगवान्.................. चाहे कांटों में मुझे चलना हो, चाहे अग्नि में मुझे जलना हो।  चाहे छोड़ के देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।5।। मिलता है सच्चा सुख भगवान्.......................

ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा

ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली  ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा  आवाज लगाऊँ गली-गली  ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली  माया के दीवानों सुन लो  इक दिन ऐसा आयेगा  धन दौलत और रूप खजाना  यहीं धरा रह जायेगा  सुन्दर काया माटी होगी  चर्चा होगी गली-गली  ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली  मित्र-प्यारे और सगे-सम्बन्धी  एक दिन भूल जायेंगे  कहते हैं जो अपना-अपना  आग में तुझे जलायेंगे  दो दिन का ये चमन खिला है  फिर मुरझाए कली-कली  ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली  क्यों करता है मेरी-तेरी  तज दे उस  अभिमान को  छोड़ जगत् के झूठे धन्धे  जप ले प्रभु के नाम को  गया समय फिर हाथ न आये  तब पछताये घड़ी धड़ी  ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली  जिसको अपना कह-कह के  मूरख तू इतराता है  छोड़ के बन्दे साथ विपत्त/विपद् में  कभी न कोई जाता है  दो दिन का ये रैन-बसेरा  आखिर होगी चला चली   ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखरा...

प्रभु सारी दुनियाँ से, ऊँची तेरी शान है। कितना महान् है तू, कितना महान है।।

 प्रभु सारी दुनियाँ से, ऊँची तेरी शान है।  कितना महान् है तू, कितना महान है।। यहाँ वहाँ कोने कोने, तू ही मशहूर है।  निकट से निकट और, दूर से भी दूर है।  तुझमें समाया हुआ, सकल जहान है।। प्रभु सारी दुनियाँ से ऊँची................ तू ही एक मालिक है, सारी कायनात का। फूलों भरी क्यारियों का, तारों की जमात का।  तेरी ही जमीन है ये, तेरा आसमान है।। प्रभु सारी दुनियाँ से ऊँची............... सबने जो रंग देखे, सभी तेरे रंग हैं।  जग में अनेक तेरे, पालन के ढंग हैं।  तुझको तो छोटे बड़े, सबका ही ध्यान है।। प्रभु सारी दुनियाँ से ऊँची.................. जितने भी दुनियाँ में, जीव देहधारी है।  सभी तेरे प्यार के, समान अधिकारी हैं।  'पथिक' सभी को तूने, दिया वरदान है।। प्रभु सारी दुनियाँ से, ऊँची तेरी शान है। कितना महान् है तू, कितना महान है।।

डूबतों को बचा लेने वाले, मेरी नैया है तेरे हवाले।

डूबतों को बचा लेने वाले, मेरी नैया है तेरे हवाले। लाख अपनों को मैंने पुकारा, सबके सब कर गए हैं किनारा।  और देता न कोई दिखाई, सिर्फ तेरा ही अब तो सहारा।  कौन तुझ बिन भँवर से निकाले। मेरी नैया है तेरे हवाले..……....... जिस समय तू बचाने पे आए, आग में भी बचा कर दिखाए।  जिस पर तेरी दया दृष्टि होवे, उसपे कैसे कहीं आँच आए।  आँधियों में भी तू ही सँभाले ।  मेरी नैया है तेरे हवाले....….............. पृथ्वी सागर व पर्वत बनाए, तूने धरती पे दरिया बहाए।  चाँद सूरज करोड़ों सितारे, फूल आकाश में भी खिलाए।  तेरे सब काम जग से निराले।  मेरी नैया है तेरे हवाले.............. बिन तेरे चैन मिलता नहीं है, फूल आशा का खिलता नहीं है।  तेरी मर्जी बिना तो जहाँ में, 'पथिक' पत्ता भी हिलता नहीं है।  तेरे वश में अंधेरे उजाले ।। मेरी नैया है तेरे हवाले..................

प्रभु तेरी भक्ति का वर मांगते हैं। झुके तेरे दर पे वो सर मांगते हैं।।

 प्रभु तेरी भक्ति का वर मांगते हैं।  झुके तेरे दर पे वो सर मांगते हैं।। बुरे भाव से जो न देखे किसी को।  हम आँखों में ऐसी नजर मांगते हैं।। प्रभु तेरी भक्ति का........... पड़े अगर मुसीबत न झोली पसारें। हम हाथों में ऐसा हुनर मांगते हैं।।  पुकारे कोई दीन अबला हमें गर।  घड़ी पल में पहुँचे वो वर मांगते हैं।। प्रभु तेरी भक्ति का............. जो बेताब जुल्म और सितम देखकर हो।  तड़पता हुआ वो जिगर मांगते हैं।।  दुःखी या अनाथों की सेवा हो जिससे ।  प्रभु अपने घर ऐसा जर मांगते हैं।। प्रभु तेरी भक्ति का.............

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

  प्रार्थना प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले। कुछ और भले ही मिले न मिले, प्रभु दर्शन का अधिकार मिले । । 1 ।। जिस जीवन में जीवन ही नहीं, वह जीवन भी क्या जीवन है। जीवन तब जीवन बनता है, जब जीवन का आधार मिले।।2।। प्रभु जी इतनी सी दया कर दो...................... सब कुछ पाया इस जीवन में, बस एक तमन्ना बाकी है। हर प्रेम पुजारी के अपने, मन मंदिर में दातार मिले।।3।। प्रभु जी इतनी सी दया कर दो............. जिसने तुमसे जो कुछ मांगा, उसने ही वही तुम से पाया।  दुनिया को मिले दुनिया लेकिन, भक्तों को तेरा दरबार मिले।।4।। प्रभु जी इतनी सी दया कर दो.......... हम जन्म जन्म के प्यासे हैं, और तुम करुणा के सागर हो। करुणानिधि से करुणा रस की, एक बूँद हमें इक बार मिले। ।5।। प्रभु जी इतनी सी दया कर दो.............. कब से प्रभु दर्शन पाने की, हम आस लगाए बैठे हैं। पल दो पल भीतर आने की, अनुमति अनुपम सरकार मिले। ।6।। प्रभु जी इतनी सी दया कर दो.......... इस मार्ग पर चलते-चलते, सदियाँ ही नहीं युग बीत गए। मिल जाए 'पथिक' मंजिल अपनी, हमको भी तुम्हारा द्वार मिले। ।7।। प्रभु जी इतनी सी दया ...

कण-कण में जो रमा है, हर दिल में है समाया। उसकी उपासना ही कर्त्तव्य है बताया।।

 ईश महिमा कण-कण में जो रमा है, हर दिल में है समाया।  उसकी उपासना ही कर्त्तव्य है बताया।। दिल सोचता है खुद वो, कितना महान होगा।  इतना महान जिसने, संसार है बनाया।। कण-कण में जो रमा है............. देखो ये तन के पुर्जे, करते हैं काम कैसे।  जोड़ों के बीच कोई, कब्जा नहीं लगाया।। कण-कण में जो रमा है............ इक पल में रोशनी से, सारा जहान चमका।  सूरज का एक दीपक, आकाश में जलाया।। कण-कण में जो रमा है.......... अब तक यह गोल धरती, चक्कर लगा रही है।  फिरकी बना के कैसी, तरकीब से घुमाया।। कण-कण में जो रमा है................. कठपुतलियों का हम ने, देखो अजब तमाशा।  छुप कर किसी ने सब को, संकेत से नचाया।। कण-कण में जो रमा है............ हर वक्त बन के साथी, रहता है साथ सब के।  नादान 'पथिक' उसको, तू जानने ना पाया।। कण-कण में जो रमा है.........

जाप ना किया है तूने ओ३म् नाम का। करुणानिधान प्यारे सुख धाम का

 ओ३म् महिमा जाप ना किया है तूने ओ३म् नाम का।  करुणानिधान प्यारे सुख धाम का।। टेक ।। जिन्दगी में कोई शुभ करम न किया।  धर्म ना किया, दूर भरम ना किया।।  बोल तेरा तन फिर किस काम का।।1।। जाप ना किया है तूने.............. दिन-रात जिसको सजाने में लगा।  अपने ही मन को रिझाने में लगा।।  कुछ ना बनेगा तेरे गोरे चाम का।।2।। जाप ना किया है तूने............... उल्टे ही कर्म तू कमाये उमर भर।  पेड़ ही बबूल के लगाये उमर भर।।  कहाँ से मिलेगा तुझे फल आम का।।3।। जाप ना किया है तूने................. खुशी का पैगाम तो प्रभात लाई है।  और भी बेमोल कुछ साथ लाई है।।  जाने क्या संदेशा लाये वक्त शाम का।।4।। जाप ना किया है तूने................