आर्य समाज के मंत्री की जिम्मेदारियां*

नमस्ते जी  *आर्य समाज के मंत्री की जिम्मेदारियां*  आर्य समाज में मंत्री का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। मंत्री ही पूरी सभा की कार्य-प्रणाली को चलाता है।  आर्य समाज नियमों के अनुसार मंत्री की मुख्य जिम्मेदारियां ये हैं: *1. प्रशासनिक जिम्मेदारियां* - *सभा की बैठकें बुलाना*: साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक बैठक की सूचना देना, एजेंडा बनाना और कार्यवाही लिखना - *रिकॉर्ड रखना*: सदस्यता रजिस्टर, बैठक की कार्यवाही, आय-व्यय का हिसाब, पत्र-व्यवहार का पूरा लेखा-जोखा रखना - *नियमों का पालन करवाना*: आर्य समाज के 10 नियमों और उप-नियमों के अनुसार सभा को चलाना *2. धार्मिक और प्रचार की जिम्मेदारियां* - *वैदिक प्रचार*: वेद, सत्यार्थ प्रकाश और ऋषि दयानंद के सिद्धांतों का प्रचार करना - *यज्ञ-हवन करवाना*: रोजाना संध्या-हवन, पूर्णिमा यज्ञ, संस्कार आदि की व्यवस्था करना - *संस्कार संपन्न करवाना*: नामकरण, विवाह, उपनयन आदि 16 संस्कारों को वैदिक विधि से करवाना - *व्याख्यान और सत्संग*: सप्ताह में प्रवचन, कक्षा और वैदिक पाठशाला की व्यवस्था करना *3. आर्थिक जिम्मेदारियां* - *चंदा और दान एकत्र करना*: समाज क...

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

 प्रार्थना


प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले।

कुछ और भले ही मिले न मिले, प्रभु दर्शन का अधिकार मिले । ।

1 ।।


जिस जीवन में जीवन ही नहीं, वह जीवन भी क्या जीवन है।

जीवन तब जीवन बनता है, जब जीवन का आधार मिले।।2।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो......................


सब कुछ पाया इस जीवन में, बस एक तमन्ना बाकी है।

हर प्रेम पुजारी के अपने, मन मंदिर में दातार मिले।।3।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो.............


जिसने तुमसे जो कुछ मांगा, उसने ही वही तुम से पाया। 

दुनिया को मिले दुनिया लेकिन, भक्तों को तेरा दरबार मिले।।4।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो..........


हम जन्म जन्म के प्यासे हैं, और तुम करुणा के सागर हो।

करुणानिधि से करुणा रस की, एक बूँद हमें इक बार मिले। ।5।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो..............


कब से प्रभु दर्शन पाने की, हम आस लगाए बैठे हैं।

पल दो पल भीतर आने की, अनुमति अनुपम सरकार मिले। ।6।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो..........


इस मार्ग पर चलते-चलते, सदियाँ ही नहीं युग बीत गए।

मिल जाए 'पथिक' मंजिल अपनी, हमको भी तुम्हारा द्वार मिले। ।7।।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो.......................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्य समाज में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बहुत ही सरल और वैदिक परंपराओं के अनुसार होती है।

शुभ विवाह की वर्षगांठ पर, सौ-सौ बार बधाई हो।

वैदिक संस्कृति बनाम बाज़ार संस्कृति

धर्म किसे कहते है ? क्या हिन्दू, इस्लाम, आदि धर्म है?