प्रभु सारी दुनियाँ से ऊँची तेरी शान है। कितना महान् है तू कितना महान् है।

 ईश महिमा प्रभु सारी दुनियाँ से ऊँची तेरी शान है।  कितना महान् है तू कितना महान् है। यहाँ वहाँ कोने-कोने तू ही मशहूर है।  निकट से निकट और दूर से भी दूर है।  'तुझमें समाया हुआ सकल जहान है।' कितना महान् है तू कितना महान् है ...... तू ही एक मालिक है सारी कायनात का।  फूलों भरी क्यारियों का तारों की जमात का।  तेरी ही जमीन है यह तेरा आसमान है। कितना महान् है तू कितना महान् है. सबने जो रंक देखे सभी तेरे रंग हैं।  जग में अनेक तेरे पालने के ढंग हैं।  तुझको तो छोटे-बड़े सबका ही ध्यान है। कितना महान् है तू कितना महान् है. जितने भी दुनियाँ में जीव देहधारी हैं।  सभी तेरे प्यार के समान अधिकारी हैं।  'पथिक' सभी को दिया तूने वरदान है। कितना महान् है तू कितना महान् है

ओ३म् नाम के हीरे-मोती, मैं बिखराऊँ गली-गली। ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा, आवाज लगाऊँ गली-गली ।।

 ओ३म् महिमा


ओ३म् नाम के हीरे-मोती, मैं बिखराऊँ गली-गली। 

ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा, आवाज लगाऊँ गली-गली ।।


माया के दीवानों सुन लो, एक दिन ऐसा आयेगा।

धन-दौलत और रूप खजाना, धरा यहीं रह जायेगा।। 

सुन्दर काया माटी होगी, चर्चा होगी गली-गली ।। 1 ।। 

ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा...........................


मित्र प्यारे सगे-सम्बन्धी, इक दिन तुझे भुलायेंगे।

 कल जो कहते अपना-अपना आग में तुझे जलायेंगे।। 

दो दिन का यह चमन खिला है, फिर मुरझाये कली-कली।।2।। 

ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा.................................


क्यों करता है मेरी-मेरी, तज दे इस अभिमान को। 

छोड़ जगत् के झूठे धंधे, जप ले प्रभु के नाम को।। 

गया समय फिर हाथ न आये, तब पछताये घड़ी घड़ी।।3।

 ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा.............................


जिसको अपना कह करके, मूरख तू इतराता है। 

छोड़ के बन्दे साथ विपद में, कभी न कोई जाता है।। 

दो दिन का यह रैन बसेरा, आखिर होगी चला-चली।।4।। 

ले लो रे कोई ओ३म् का प्यारा................................




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्य समाज में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बहुत ही सरल और वैदिक परंपराओं के अनुसार होती है।

शुभ विवाह की वर्षगांठ पर, सौ-सौ बार बधाई हो।

वैदिक संस्कृति बनाम बाज़ार संस्कृति

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

धर्म किसे कहते है ? क्या हिन्दू, इस्लाम, आदि धर्म है?