धन तेरा हुआ बर्बाद,अरे नादान क्यों पीता है।

 *धुन : हम भूल गये रे हर बात...* *धन तेरा हुआ बर्बाद,अरे नादान क्यों पीता है।* *बुद्धि का बिगड़ा साज,अरे नादान क्यों पीता है।।टेक।।* *तुझ से पहले भी अनेकों ही,इस मय सागर में डूब गये।*  *कितनों ने जीवन खो ही दिया,कितने फांसी पर झूल गये।।*  *तेरा तन था कभी फौलाद,अरे नादान क्यों पीता है।।१।।*  *हैं मात पिता बूढ़े तेरे,कभी उनकी तरफ देखा ही नहीं।*  *अन्दर ही अन्दर रोते हैं,सुख-दुख की कभी पूछा ही नहीं।।* *कर माॅं के दूध को याद,अरे नादान को पीता है।।२।।*  *बेटी तेरी ये कहती है,मैंने जनम लिया क्यों इस घर में।*  *हे परमपिता क्यों भूल गये,क्यों भेज दिया है इस घर में।।*  *सुन बेटी की फरियाद,अरे नादान क्यों पीता है।।३।।*  *कोई पी न सका इस बोतल को,पर ये सब को पी जाती है।* *जब बोतल ने पी तुझको लिया,तब याद प्रभु की आती है।।*  *'मूलचन्द' तू कर धन्यवाद,अरे नादान क्यों पीता है।।४।।*

ईश्वर, जीवात्मा व प्रकृति विषयक आर्यसमाज के सिद्धान्त

 ईश्वर, जीवात्मा व प्रकृति विषयक आर्यसमाज के सिद्धान्त

ईश्वर

१) ईश्वर एक है व उसका मुख्य नाम 'ओ३म्' है । अपने विभिन्न गुण-कर्म-स्वभाव के कारण वह अनेक नामों से जाना जाता है ।

२) ईश्वर 'निराकार' है अर्थात् उसकी कोई मूर्त्ति नहीं है और न बन सकती है, न ही उसका कोई लिङ्ग या निशान है ।

३)  ईश्वर 'अनादि, अजन्मा और अमर' है । वह न कभी पैदा होता है और न कभी मरता है ।

४) ईश्वर 'सच्चिदानन्दस्वरूप' है, अर्थात्  सदैव आनन्दमय रहता है, कभी क्रोधित नहीं होता ।

५) जीवों को उसके कर्मानुसार यथायोग्य न्याय देने हेतु वह 'न्यायकारी' कहलाता है । यदि ईश्वर जीवों को उसके कुकर्मों का दण्ड न दे, तो इससे वह अन्यायकारी सिद्ध हो जायेगा ।

६) ईश्वर 'न्यायकारी' होने के साथ-साथ 'दयालु' भी है, अर्थात् वह जीवों को दण्ड इसलिए देता है कि जिससे जीव अपराध करने से बन्ध होकर दुःखों का भागी न बने, यही ईश्वर की दया है ।

७) कण-कण में व्याप्त होने से वह 'सर्वव्यापक' है, अर्थात वह प्रत्येक स्थान पर उपस्थित है ।

८) ईश्वर को किसी का भय नहीं होता, इससे वह 'अभय' है ।

९) ईश्वर 'प्रजापति' और 'सर्वरक्षक' है ।

१०) ईश्वर सदैव 'पवित्र' है अर्थात उसका स्वभाव 'नित्यशुद्धबुद्धमुक्त' है ।

११) ईश्वर को अपने कार्यों को करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ता । ईश्वर 'सर्वशक्तिमान्' है अर्थात वह अपने सामर्थ्य से सृष्टि की उत्पत्ति, पालन और प्रलय करता है । वह अपना कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ता ।

१२) ईश्वर अवतार नहीं लेता । श्री रामचन्द्र तथा श्री कृष्ण आदि महात्मा थे, ईश्वर के अवतार नहीं ।

१३) ईश्वर 'सर्वज्ञ' है अर्थात उसके लिए सब काल एक है । भूत, वर्तमान और भविष्यत, यह काल तो मनुष्य के लिए है । ईश्वर तो 'नित्य' है, वह सर्वकालों में उपस्थित है ।

*जीवात्मा-*

१) जीवात्मा, ईश्वर से अलग एक चेतन सत्ता है ।

२) जीवात्मा अनादि, अजन्मा और अमर है । वह न जन्म लेता है और न ही उसकी मृत्यु होती है ।

३) जीवात्मा अनेक है । इनकी शक्ति और ज्ञान में अल्पता होती है ।

४) जीवात्मा आकार रहित है, और न ही उसका कोई लिंग है ।

५) शरीर के मृत होने की अवस्था में जीवात्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर में चला जाता है ।

६) जीवात्मा कर्म करने में स्वतन्त्र है । इसके कर्मों का न्याय ईश्वर की न्याय-व्यवस्था में होता है ।

७) अगर जीवात्मा अल्पज्ञता से मुक्त होकर सदैव आनन्द की कामना करता है तो उसे शारीरिक इन्द्रियों के माध्यम से ईश्वर की शरण में जाना पड़ेगा, जिसे मोक्ष कहते हैं ।

*प्रकृति-*

१) प्रकृति जड़ पदार्थ है । यह सदा से रहनेवाली है और सदा से रहेगी ।

२) प्रकृति सर्वव्यापी नहीं है, क्योंकि इस सृष्टि के बाहर ऐसा भी स्थान है, जहां न प्रकृति है न जीव, अपितु केवल ईश्वर ही ईश्वर है ।

३) प्रकृति का आधार ईश्वर है । ईश्वर ही प्रकृति का स्वामी है ।

४) प्रकृति ज्ञानरहित है। प्रकृति ईश्वर के सहायता के बिना संचालित नहीं हो सकता है ।

५) संसार में कोई ऐसी चीज नहीं जिसको जादू कह सकते हैं । सब चीज नियम से होती है । प्रकृति की भी सभी चीजें सूर्य, चन्द्र, पृथ्वी आदि नियम से चलती है । नियम बदलते नहीं, सदा एक से रहते हैं ।

         

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्य समाज में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बहुत ही सरल और वैदिक परंपराओं के अनुसार होती है।

शुभ विवाह की वर्षगांठ पर, सौ-सौ बार बधाई हो।

वैदिक संस्कृति बनाम बाज़ार संस्कृति

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

धर्म किसे कहते है ? क्या हिन्दू, इस्लाम, आदि धर्म है?