ईश्वर का शुक्रिया :- करने के लिए निम्नलिखित कारण है :-

*ईश्वर का शुक्रिया :- करने के लिए निम्नलिखित कारण है :-* 1. *टायर चलने पर घिसते हैं, लेकिन पैर के तलवे जीवनभर दौड़ने के बाद भी नए जैसे रहते हैं।*   2. *शरीर 75% पानी से बना है, फिर भी लाखों रोमकूपों के बावजूद एक बूंद भी लीक नहीं होती।*   3. *कोई भी वस्तु बिना सहारे नहीं खड़ी रह सकती, लेकिन यह शरीर खुद को संतुलित रखता है।*   4. *कोई बैटरी बिना चार्जिंग के नहीं चलती, लेकिन हृदय जन्म से लेकर मृत्यु तक बिना रुके धड़कता है।* 5. *कोई पंप हमेशा नहीं चल सकता, लेकिन रक्त पूरे जीवनभर बिना रुके शरीर में बहता रहता है।*   6. *दुनिया के सबसे महंगे कैमरे भी सीमित हैं, लेकिन आंखें हजारों मेगापिक्सल की गुणवत्ता में हर दृश्य कैद कर सकती हैं।*   7. *कोई लैब हर स्वाद टेस्ट नहीं कर सकती, लेकिन जीभ बिना किसी उपकरण के हजारों स्वाद पहचान सकती है।*   8. *सबसे एडवांस्ड सेंसर भी सीमित होते हैं, लेकिन त्वचा हर हल्की-से-हल्की संवेदना को महसूस कर सकती है।*   9. *कोई भी यंत्र हर ध्वनि नहीं निकाल सकता, लेकिन कंठ से हजारों फ्रीक्वेंसी की आवाजें पैदा ...

हक छीन कर किसी का न चैन पायेंगा तू ।

 हक छीन कर किसी का न चैन पायेंगा तू ।

देगा जबाब क्या जब परलोक जायेगा तू ।

हक छीन कर..................

क्यों फूलता है जग में भगवान तू नहीं है।
सबसे बड़ा जगत में बलवान तू नहीं है।
अपने किये पे फिर बस आँसू बहायेगा तू ॥

देगा जबाब.......... हक छीन-----

औरों का घर जलाकर क्यों हाथ सेकता है, 
दुनियाँ भले न देखें भगवान देखता है।
उजड़े हुए घरों को कैसे बसायेगा तू "

देगा जबाब.......... हक छीन.........

बेजान धन की खातीर कितने उजाड़े जीवन, 
अंतिम समय में प्राणि जायेगा नग्न ये तन ।
फल भोगना पड़ेगा जो भी कर्म करेगा तू,

देगा जबाब............. हक छीन..........

भौतिक सुख वैभव का यू ही अभिमान करता,
 पापों की धरी जो गठरी उसका भी न ध्यान करता ।
प्राण शक्ति विन देह को कैसे सजायेगा तू ।

देगा जबाब ............   हक छीन...........

कौन ऐसा कर्म है जो जिसको छुपा सकेगा, 
कण-कण में वो रमा न कहीं भी छुप सकेगा। 
सर्वत्र है विधाता यह जान ले तू
 
देगा जबाब................. इक छीन...............

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वैदिक संस्कृति बनाम बाज़ार संस्कृति

आर्य समाज में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बहुत ही सरल और वैदिक परंपराओं के अनुसार होती है।

शुभ विवाह की वर्षगांठ पर, सौ-सौ बार बधाई हो।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

धर्म किसे कहते है ? क्या हिन्दू, इस्लाम, आदि धर्म है?