ईश्वर का शुक्रिया :- करने के लिए निम्नलिखित कारण है :-

*ईश्वर का शुक्रिया :- करने के लिए निम्नलिखित कारण है :-* 1. *टायर चलने पर घिसते हैं, लेकिन पैर के तलवे जीवनभर दौड़ने के बाद भी नए जैसे रहते हैं।*   2. *शरीर 75% पानी से बना है, फिर भी लाखों रोमकूपों के बावजूद एक बूंद भी लीक नहीं होती।*   3. *कोई भी वस्तु बिना सहारे नहीं खड़ी रह सकती, लेकिन यह शरीर खुद को संतुलित रखता है।*   4. *कोई बैटरी बिना चार्जिंग के नहीं चलती, लेकिन हृदय जन्म से लेकर मृत्यु तक बिना रुके धड़कता है।* 5. *कोई पंप हमेशा नहीं चल सकता, लेकिन रक्त पूरे जीवनभर बिना रुके शरीर में बहता रहता है।*   6. *दुनिया के सबसे महंगे कैमरे भी सीमित हैं, लेकिन आंखें हजारों मेगापिक्सल की गुणवत्ता में हर दृश्य कैद कर सकती हैं।*   7. *कोई लैब हर स्वाद टेस्ट नहीं कर सकती, लेकिन जीभ बिना किसी उपकरण के हजारों स्वाद पहचान सकती है।*   8. *सबसे एडवांस्ड सेंसर भी सीमित होते हैं, लेकिन त्वचा हर हल्की-से-हल्की संवेदना को महसूस कर सकती है।*   9. *कोई भी यंत्र हर ध्वनि नहीं निकाल सकता, लेकिन कंठ से हजारों फ्रीक्वेंसी की आवाजें पैदा ...

*क्या मृत्यु के पश्चात श्राद्ध करना ठीक है

 क्या मृत्यु के पश्चात श्राद्ध करना ठीक है ?


*वेद में कहा गया है, "भस्मान्तम् शरीरम् ।"*

 *और यह अन्तिम क्रिया है । इसके पश्चात कोई क्रिया शेष नहीं रहती है । हां, उन अस्थियों को हम निर्जन स्थान में भूमि मे दबा दें । हम बाद में भी शरीर के लिये कुछ काम परम्परा के नाम पर करते हैं । कोई तीसरे दिन करता है, कोई पांचवें, कोई सातवें, कोई नवें, कोई ग्यारहवें, कोई तेरहवीं और कोई बरसी करता है । वास्तव में जिसकी मृत्यु हो गई, अब उससे हमारा कोई सम्बन्ध नहीं रहा । क्योंकि सम्बन्ध तो शरीर से होते हैं । आत्मा का तो किसी से कोई सम्बन्ध नहीं होता है ।*

*मृत्योपरान्त आत्मा नया शरीर धारण कर लेता है । अब हम किसी को भोजन खिलाकर स्वयं तृप्त हो जायें या अपनी आत्मा को प्रसन्न करें यह अलग बात है । किसी दूसरे को खिलाकर तीसरे की तृप्ति होगी यह विचार ही मिथ्या है । क्योंकि भोजन का सम्बन्ध शरीर से है, आत्मा से नहीं । यह भोजन आत्मा को मिलता ही नहीं । जब हम जीवित रहते हैं, तब भी शरीर के लिए खाते हैं, आत्मा के लिए नहीं ।*

         *ये शरीर तो आत्मा का साधन है, रथ है, वाहन है और वह भोजन रूपी तेल उसे चलाने के लिए डाला जाता है ।*

         *जब यह भोजन आत्मा के लिए है ही नहीं, शरीर के लिये है और शरीर हमने जला दिया तो फिर भोजन खिलाना व्यर्थ हुआ ।*

*यह भोजन शरीर का है, शरीर को ही मिलता है और जिस शरीर में डालते हैं, उसी को मिलता है । लेकिन समाज मे लोगों ने श्राद्ध के नाम से शोषण करने की एक व्यवस्था बना ली और उसे धर्म और परम्परा से जोड़ दिया ।*

                  *कोई अपने सम्बन्धी के संस्मरण में, शोक में दु:खी है, डरा हुआ है, तो समाज के लोग उसे जैसा कहते हैं, वह वैसा ही कर लेता है । और सोचता है कि जाने वाले के लिये मैं कुछ कर रहा हूँ ।*

*आत्मा ईश्वर की व्यवस्था से कहीं भी रह सकता है और हमारा उससे कोई सम्बन्ध नहीं रहता है ।*

 *हमारा सम्बन्ध जन्म से बना था और मृत्यु पर समाप्त हो गया ।* *इसीलिए यह सोचना कि हम आत्मा को खिला रहे हैं, भ्रम है ।* *स्वयं को धोखा देना है ।*

          *इसलिये मरे हुए का श्राद्ध और तर्पण नहीं होता, अपितु जीवित का होता है ।*

*एक बार एक व्यक्ति ने ब्राह्मण को पिता के श्राद्ध पर बुलाया और उन्हें मांस और शराब परोस कर कहा कि मेरे पिता शराब और मांस को बहुत ही पसन्द करते थे, कृप्या ग्रहण करें और पिता जी को तृप्त करें । ब्राह्मण भड़क गये, कहने लगे यह भोजन हम नहीं कर सकते हैं । हम मांस शराब नहीं पीते हैं ।*

तो व्यक्ति ने कहा, "महाराज यह आपके लिए नहीं है, पिता जी को पहुँचाना है, उन्हें तृप्त करना है ।"

 ब्राह्मण ने वहाँ से भागने में ही अपनी भलाई समझा । और उस व्यक्ति को भी समझ में आ गई कि यह भोजन पिता को नहीं जायेगा । यह ब्राह्मण को ही प्राप्त होता है और उसने श्राद्ध के नाम का पाखण्ड सदा के लिए छोड़ दिया । 

लोग मृत्यु भोज करते हैं । भोजन का एक नियम है कि भोजन बनाने वाला और खाने वाला यदि प्रसन्न नहीं है तो वह भोजन शरीर को हानि ही करता है । श्राद्ध में पोप को भोजन खिलाते हैं और तर्पण के नाम पर उन्हें सामान देते हैं, यह सब अनुचित परम्परा है । 

जीवित को तो सही ढंग से खाना भी नहीं देते और मरने पर लड्डू बांटते हैं । सत्य ही है, जीते जी तो दंगमदंगा मरने के बाद पहुंचाये गंगा । 

जीते जी अपने माता पिता को श्रद्धा से भोजन करवा कर व उनका सत्कार करके उन्हें तृप्त करें । यही सच्चा श्रद्धा और तर्पण है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वैदिक संस्कृति बनाम बाज़ार संस्कृति

आर्य समाज में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बहुत ही सरल और वैदिक परंपराओं के अनुसार होती है।

शुभ विवाह की वर्षगांठ पर, सौ-सौ बार बधाई हो।

प्रभु जी इतनी सी दया कर दो, हमको भी तुम्हारा प्यार मिले

धर्म किसे कहते है ? क्या हिन्दू, इस्लाम, आदि धर्म है?